अल्मोड़ा नगर निवासी दो युवक 6 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार
ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा । पुलिस और SOG टीम ने फिर एक बार बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर अल्मोड़ा नगर के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में दिनांक- 18.01.2026 की रात्रि को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी टीम द्वारा लोधिया के पास चेकिंग के दौरान2 युवकों दीपक मेहता उर्फ झनका उम्र- 27 वर्ष S/O श्री मोहन सिंह, निवासी गंगोला मोहल्ला बांस गली अल्मोड़ा. हर्षित भण्डारी उर्फ हन्नी उम्र- 28 वर्ष S/O श्री नीरज भण्डारी R/O थपलिया बद्रेश्वर वार्ड अल्मोड़ा के कब्जे से कुल 21.49g अवैध स्मैक बरामद किया गया। जिसकी कीमत6,44,700 रुपये बताई गई हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में दोनों के खिलाफ मु0अ0स0-06/26 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।














