अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

अल्मोड़ा में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाएं

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

अल्मोड़ा में फिर अलग-अलग स्थान पर तीन स्थानों पर लगी आग।

पहली घटना ,अल्मोड़ा नगर के भैसोड़ाफार्म के जंगल में लगी आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा MFE से पंपिंग कर एक होज रील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

वहीं दूसरी घटना सोमेश्वर क्षेत्र में ग्राम बैगनिया में सड़क किनारे खड़े एक वाहन में लगी आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर MFE से पंपिंग कर एक होज रील की सहायता से आग को पूरी तरह बुझाया गया। घटना में वाहन में रखा गया समस्त सामान जल चुका था, समय रहते आग बुझाने से अन्य किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।

वहीं तृतीय घटना अल्मोड़ा जेल कैंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर में बिजली के तारों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए MFE से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित किया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना टल गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!