टांडा जीतपुर में 11.50 लाख रुपये की लागत से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने किया उद्घाटन

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप
लक्सर। भिक्कमपुर जीतपुर ग्राम पंचायत के टांडा जीतपुर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने 900 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सड़क का निर्माण करीब 11.50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
सुल्तानपुर क्षेत्र के टांडा जीतपुर गांव से रामपुर रायघटी गांव की ओर जाने वाला मार्ग पिछले करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने जिला पंचायत की ओर से इस क्षतिग्रस्त मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य की पहल की।
शनिवार को जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. पवन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी धर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष चित्र कुमार सैनी, पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान करणपाल सिंह, जतिन राठौर, अमित राठौर, हिरा सिंह राठौर, सोनू राठौर, ओमकार, ओमपाल, अमित कुमार, अनिल, नेपाल, डॉ. वेदपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे।












