एक्सक्लूसिव खबरेंरुड़की

रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल के जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने दी बधाई,नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

वरिष्ठ संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा
रुड़की।मेयर अनीता देवी अग्रवाल का जन्मदिन सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान शुभचिंतकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,नगर आयुक्त स्मृता परमार,युवा नेता सौरभ सैनी,पार्षद शिवम अग्रवाल, डॉक्टर नवनीत शर्मा,मनोज कुमार,चंद्र चारु,चांदनी,संजीव राय उर्फ टोनी,सूरज नेगी,पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक,वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी,अरविंद गौतम, सुभाष सरीन,सावित्री मंगला,नवनीत कौशिक,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,पंकज नंदा,इमरान देशभक्त व रीना अग्रवाल सहित आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं,पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने नए सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह नगर के विकास के लिए निरंतर अपने प्रयास जारी रखेंगी।उन्होंने कहा कि रुडकी नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है और सभी के सहयोग एवं प्रयास से हम रुड़की नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।अंत में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।इस दौरान निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया,जिसमें मरीजों को जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयां दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!