अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ, जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी हुए कार्यक्रम

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को अल्मोड़ा पुलिस ने संविधान के मूल आदर्शों और मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के साथ ही संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांति स्थापित करने तथा राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला ने कोतवाली रानीखेत में पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी कोतवाली, थाना, पुलिस चौकी, पुलिस लाइन और फायर स्टेशनों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!