अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

30 नवंबर से पहले पूरी करें स्वगणना की प्रक्रिया, पार्षद रोहित कार्की ने क्षेत्रवासियों से की अपील

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा के वार्ड संख्या 19 बमन खोला के पार्षद रोहित कार्की ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से स्वगणना की प्रक्रिया समय से पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वगणना का कार्य निरंतर प्रगति पर है और सभी क्षेत्रवासी 30 नवंबर से पहले अपनी स्वगणना अवश्य पूरी कर लें।

पार्षद रोहित कार्की ने बताया कि स्वगणना के लिए नागरिक https://se.census.gov.in लिंक खोलकर उसमें मांगी गई आवश्यक जानकारियां भर सकते हैं। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जनगणना कर्मचारी जब घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिक अपनी स्वगणना आईडी दिखाकर जनगणना कार्य में उनका सहयोग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को ऑनलाइन स्वगणना करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है, वे नगर निगम अल्मोड़ा कार्यालय पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

पार्षद रोहित कार्की ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!