एक्सक्लूसिव खबरेंलक्सर

बालावाली गंगा घाट पर स्थापित हुआ भागीरथी घाट धाम, चार महापुरुषों की प्रतिमाओं का हुआ भव्य अनावरण

बालावाली गंगा घाट पर स्थापित हुआ भागीरथी घाट धाम, चार महापुरुषों की प्रतिमाओं का हुआ भव्य अनावरण

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप

लक्सर। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के बालावाली स्थित गंगा घाट पर भागीरथी घाट धाम की स्थापना के साथ चार महापुरुषों की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार की पहल पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भक्ति, आस्था और जनसैलाब का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, किसानों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।

भागीरथी घाट धाम की स्थापना के अवसर पर सैदाबाद गांव से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रायसी, कुड़ी, भगवानपुर सहित विभिन्न गांवों और मार्गों से होती हुई बालावाली स्थित गंगा घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

धाम में महाराजा भागीरथ, बालाजी सरकार, चक्रवर्ती सम्राट अशोक और भगवान गौतम बुद्ध की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं। विधिवत कार्यक्रम के दौरान चारों प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशाल ट्रैक्टर रैली रही, जिसमें हजारों ट्रैक्टर शामिल हुए। युवाओं और किसानों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। गंगा घाट तक निकली ट्रैक्टर रैली ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

खानपुर विधायक उमेश कुमार की पहल पर स्थापित भागीरथी घाट धाम को क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह, श्रद्धा और उल्लास देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!