लक्सर में अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पांच लीटर शराब बरामद

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप
लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था। गठित टीम ने रायसी क्षेत्र के कंकरखात्ता गांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति विकास पुत्र राकेश को पकड़ लिया जिसके पास से अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रहमदत्त बिजल्वाण प्रभारी चौकी रायसी, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार कोतवाली
लक्सर और कांस्टेबल अनिल वर्मा कोतवाली लक्सर शामिल रहे।














