अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

नंदा देवी मेले को लेकर अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेले एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पुलिस द्वारा जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध अथवा आपराधिक तत्व जिले में प्रवेश न कर सके। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की लगातार जांच की जा रही है। रात्रिकालीन गश्त, पिकेट ड्यूटी और चीता पुलिस टीमों को भी सक्रिय किया गया है।

पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को भी तेज कर दिया है। बिना सत्यापन किरायेदार या मजदूर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेले क्षेत्र और प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां नंदा देवी मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!