रोडवेज बस वर्कशॉप में हुआ दर्दनाक हादसा, सफाई कर्मचारी की मौत मचा हड़कंप
ब्यूरो चीफ एस एस कपकोटी
अल्मोड़ा! अल्मोड़ा रोडवेज वर्कशॉप में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां वर्कशॉप में अनियंत्रित रोडवेज बस ने में कई बसों को टक्कर मार दी। जिसमें एक सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज चालक फरार हो गया। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने अल्मोड़ा रोडवेज वर्कशॉप में पहुचते ही अनियंत्रित होकर वर्कशॉप में खड़ी कई बसों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां बसों की सफाई कर रहे नगर के एनटीडी बाल्मीकि बस्ती निवासी युवक बसों की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी। हादसे के बाद रोडवेज विभाग में हड़कंप मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि घटना का कारण रोडवेज बस का ब्रेक फेल होना बताया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। अभी किसी के द्वारा मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है यदि मामले में तहरीर दी जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












