Blog

पात्र ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं अधिकारी, लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

अल्मोड़ा- विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विकासखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन योजनाओं की प्रगति धीमी है, उनमें तेजी लाई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी सहित जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!