कौशल एकेडमी इंटरनेशनल द्वारा अल्मोड़ा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दूर दराज से आए छात्र छात्राओं के साथ किया गया धोखा ,छात्रों छात्र-छात्राओं की हुई फजीहत
एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में कौशल एकेडमी इंटरनेशनल द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति मेला/ छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दूर दराज के विभिन्न स्कूलों से सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंची।
इस दौरान अकादमी द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए उचित प्रबंध नहीं किया गया जिसे छात्र-छात्राओं की खासी फजियत हुई। जिससे पढ़ाई छोड़ कर आए छात्र-छात्राएं और स्कूल के अध्यापकों एवं अभिभावकों में अकादमी के प्रति काफी आक्रोश देखा गया।
बताते चलें कि अल्मोड़ा शिखर होटल में कौशल अकैडमी इंटरनेशनल रामनगर द्वारा शनिवार को छात्रवृत्ति मेला और छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह के नाम से कक्षा 10 और कक्षा 12 में 60 प्रतिशत से ऊपर अंकों के साथ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में जब सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो वहां अकादमी द्वारा उनके लिए उचित प्रबंध नहीं किया गया। और ना ही छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया , इस बात को लेकर जब वहां आए छात्र-छात्राओं के कुछ अभिभावकों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की तो अकादमी के महिला स्टाफ और कार्यक्रम में आए अकादमी के सीईओ द्वारा उनके साथ बदतमीजी की गई। इस बात को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने अकादमी के सीईओ से बात करनी चाही तो वह इस संबंध में कुछ कहने से बचते नजर आए, और कहां गया कि हमने मीडिया को कार्यक्रम में नहीं बुलाया था । हंगामा बढ़ता देख बाद में अकादमी के सीईओ द्वारा अव्यवस्था के लिए माफी मांगी गई। और उसके बाद कुछ बच्चों को मंच में बुलाकर उन्हें एक मेडल पहनाकर खानापूर्ति की गई।
बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अल्मोड़ा द्वारा हवलाबाग विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया था कि सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य को कक्षा 10th में उत्तीर्ण बच्चों को कार्यक्रम में भेजना सुनिश्चित करेंगे। इसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठता है कि निजी एकेडमी के कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के बच्चों को भेजने के लिए आदेश देना कितना सही है।
इस संबंध में जब मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबादत बलोदी से पूछा गया तो उनके द्वारा अपनी गलती मानते हुए बताया गया कि अकादमी द्वारा उनको बच्चों को छात्रवृत्ति और सम्मानित करने की बात कही गई थी बाद बच्चों के हित को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वारा कार्यक्रम में जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया था लेकिन एकेडमी द्वारा बच्चों को के साथ धोखा किया गया और कोई उचित व्यवस्था भी नहीं की गई जिसके लिए वह अकादमी को पत्र लिखेंगे और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होगी।










