अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

पचास हजार रूपए के गांजे के साथ 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान थाना भतरौजखान क्षेत्रान्तर्गत मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भतरौजखान रोड पर मोटरसाइकिल न0- UK18-L-8258 को रोककर चैक करने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक शावेज उर्फ शावेद उम्र- 19 वर्ष पुत्र शमशाद निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर जिला नैनीताल के कब्जे से एक बैग के अन्दर सफेद रंग की पारर्दशी पन्नी में 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

जिसके वाद शावेज उर्फ शावेद को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!