एक्सक्लूसिव खबरेंनैनीताल

महिलाओं के अधिकार एवं रोजगार के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पहल

संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा

नैनीताल! उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा आज मल्लीताल नैनीताल में महिलाओं हेतु कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की पी एल वी कु. अंबिका द्वारा महिलाओं को कुरोशिया ,बिनायी के महत्व पूर्ण चीज़ें बताई एवं सिखाई गई जो महिलाएं बिनती जानती थी परंतु कुछ बिंदुओं पर समस्याएं थी उनका भी निदान किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकार,साइबर अपराध, पोश अधिनियम,स्थाई लोक अदालत,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कार्यकलाप, नालसा टोल फ्री नंबर15100 के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं को कौशल विकास के महत्त्व से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्वान रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती बाला विदुषी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!