अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

मेडिकल हॉल में निःशुल्क ईएनटी परामर्श शिविर, मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

एस एस कपकोटी ब्यूरोचीफ जीकेपी

 

 

 

 

अल्मोड़ा, 1 अगस्त। नगर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मेडिकल हॉल, चौक बाजार में शनिवार को निःशुल्क ईएनटी (नाक, कान एवं गला) परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। भट्ट ईएनटी क्लिनिक के सहयोग से आयोजित शिविर में नगर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ परामर्श लिया।

शिविर में नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रखर भट्ट ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। इस दौरान ऑडियोमेट्री और एंडोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं के माध्यम से मरीजों की जटिल समस्याओं का परीक्षण किया गया।

सनवाल स्पीच एंड हियरिंग सेंटर की ओर से 16 लोगों की ऑडियोमेट्री जांच की गई। शिविर के शुभारंभ अवसर पर मेडिकल हॉल के संचालक राघव पंत ने डॉ. भट्ट का स्वागत करते हुए शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनहित में भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में डॉ. जेसी दुर्गापाल, धीरज कुमार, जगदीश कुमार, बी.पी. साह तथा क्लिनिक के मोहन पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!