अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

अल्मोड़ा में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

राजनीतिक दल 22 अक्टूबर तक उपलब्ध कराएं दो अधिकृत प्रतिनिधियों का विवरण

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

अल्मोड़ा। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू की जाएगी। जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और इसमें राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई। जिला प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे 22 अक्टूबर तक अपने दो अधिकृत प्रतिनिधियों का विवरण उपलब्ध करा दें, ताकि जांच प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराना तथा ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच के दौरान पारदर्शिता बनाए रखना है। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!