शिक्षा और समाज सेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वाँ चरखा सम्मान

ब्यूरो चीफ जगदीश चंद्र जोशी
लोहाघाट। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद (पंजी.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अवधेश पन्त जी ने “हर घर चरखा” अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट की प्राध्यापिका डॉ. सुमन पाण्डेय को समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 462वाँ चरखा* भेंट कर सम्मानित किया।
श्री पन्त ने कहा कि हर घर चरखा केवल एक चरखा नहीं, बल्कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। इसी संकल्प के तहत समाज में अनुकरणीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सुमन पाण्डेय को इससे पूर्व 8 सितंबर को मुख्यमंत्री सेवा सदन, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों से “ज्ञान गंगा सम्मान-2026” से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस प्रकार एक ही सप्ताह में उन्हें दो राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया गया है।
इस सम्मान के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय ने श्री अवधेश पन्त एवं परिषद का,पूरे चम्पावत जिले, महाविद्यालय लोहाघाट के सभी प्राध्यापकों, प्राचार्य और छात्र, छात्राओं का आभार व्यक्त किया।














