एक्सक्लूसिव खबरेंहल्द्वानी

जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार द्वारा उप कारागार हल्द्वानी,बाल संप्रेक्षण गृह एवम महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा

हल्द्वानी! उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार 5 मार्च 2024 को  जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार द्वारा उप कारागार हल्द्वानी का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गई एवं कारागार अधीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिए गए एवं बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता तथा, किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधान ,सपोर्ट टू पूअर प्रिजनर योजना एवम अन्य अधिकारों के संबंध में जागरूक भी किया गया। करागर स्थित लीगल एड क्लिनिक, वी सी कक्ष, बंदी बैरक्स,अस्पताल,पाक शाला का भी निरीक्षण किया गया। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी, उप कारागार अधीक्षक  प्रमोद कुमार एवं चीफ फार्मासिस्ट,विद्वान पैनल अधिवक्ता आसिफ सिद्दकी , पी एल वी श्रीमती नीमा जोशी भी उपस्थित रहे। कारागार के निरीक्षण के साथ साथ बाल संप्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड स्थित लीगल एड क्लिनिक,राजकीय महिला पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!