नैनीताल

धामी सिर्फ धाकड़ ही नहीं ‘धुरंधर भी है अब छक्का मारने को तैयार- राजनाथ सिंह 

 

संवाददाता जीकेपी

 

Nainital – हल्द्वानी में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘धुरंदर धामी’ बताया।

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में मंच से मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि घुसपैठ करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा उत्तराखंड देवभूमि, तपोभूमि होने के साथ ही वीर भूमि भी है। जब भी देश की सीमाओं की सुरक्षा की बात आती है तो उत्तराखंड के वीर इसमें पीछे नहीं हटते। राजनाथ सिंह ने कहा सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की चिंता की है। उत्तराखंड सरकार ने परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ करने का कार्य किया है।

राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री धामी की मेहनत और समर्पण के कारण मैं कह सकता हूं कि आज उत्तराखंड विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ा चुका है। उत्तराखंड को अब विकसित राज्य बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। आज उत्तराखंड में दो लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 2009-14 के दौरान यहां रेलवे की परियोजनाओं पर 187 करोड़ खर्च हुए थे, लेकिन आज यह बढ़कर साढ़े चार हजार करोड़ तक पहुंच गया है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि उत्तराखंड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है। सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। रक्षा मंत्री ने कहा आज सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखंड में अगली बार दो-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनकर रहेगी।

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग जब हारते हैं, तो कहते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी थी और वे इलेक्शन कमीशन को दोष देने लगते हैं। क्या आप नहीं चाहते कि घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार न मिले? इसका भी इनके पास कोई जवाब नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!