हिमाचल में चल रही है कांग्रेस की लहर: धीरेंद्र प्रताप
संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा
धर्मशाला! हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पर्यवेक्षक और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने दावा किया है कि हिमाचल में कांग्रेस की लहर चल रही है और एक जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस चारों सीटों पर फतह हासिल करेगी! आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने पिछले डेढ़ साल में राज्य को एक बार फिर से विकास पथ पर ला दिया है लेकिन जिस तरह से केंद्र ने यहां के आधा दर्जन विधायक तोड़कर यहां की सरकार को उखाड़ने की नापाक कोशिश की है उसके प्रति जनता में भारी रोष व्याप्त है!
धर्मशाला से स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के पक्ष में छोटी-बड़ी सभाओं को संबोधित करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जिस तरह से आधा दर्जन कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से विश्वास घात करके भाजपा से हाथ मिलाया वह लोकतंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक संकेत है! उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर देश में चुनी हुई सरकारों को उखाड़ने की जो नापाक कोशिश की है उसके लिए उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा! उन्होंने कहा कि जो प्रजातांत्रिक प्रणाली इस देश में आजादी के बाद लाई गई और इसके लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जवाहरलाल नेहरू डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे हमारे महान नेताओं ने विचार करके स्थापना की आज इस लोकतंत्र प्रणाली और संविधान पर खतरा बन रहा है! उन्होंने हिमाचल के विकास के लिए यहां के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार और इस श्रृंखला में वीरभद्र सिंह जैसे महान नेताओं के ऐतिहासिक प्रयासों की सराहना की! इन बैठकों को संबोधित करते हुए स्थानीय प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने सड़क बिजली पानी सीवर और धर्मशाला को आदर्श स्थान बनाने की लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस यहां से जीतेगी तो यहां के विकास पर चार चांद लग जाएंगे! इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने भी इस क्षेत्र में अनेक सभाओं को संबोधित किया जिसमें कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने बागी विधायकों को जयचंद की संज्ञा दी! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कांगड़ा लोकसभा के प्रत्याशी के प्रभारी संजय कपूर ने भी कांगड़ा लोकसभा के चंबी चंबा धर्मशाला क्षेत्र का दौरा करते हुए लोगों से कांग्रेस को भारी बहुमत से जीतने का आह्वान किया और कल चंबा और चांदी में हो रही प्रियंका गांधी की सभाओं को सफल बनाने का भी आवाहन किया! इस बीच आज धर्मशाला कांग्रेस के अध्यक्ष हरभजन चौधरी, पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी, केंद्रीय प्रभारी धीरेंद्र प्रताप पार्टी नेताओं में कल चंबा और चांदी में होने वाली रैली की तैयारी का जायजा लिया जिसमें हजारों लोगों को जब भी रैली में धर्मशाला से ले जाने के प्रयासों को तेज करने का फैसला किया गया! आज भी करीब आधा दर्शन से ज्यादा स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने दौरा किया जिसमें पार्टी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने भी उपस्थिति दर्ज की!














