अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पटाखा विक्रेताओं को दिए अग्नि सुरक्षा के जरूरी निर्देश

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनजर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार, 7 नवंबर को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा ने रानीखेत, सोमेश्वर और द्वाराहाट क्षेत्र के पटाखा बाजारों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशों के क्रम में किए गए निरीक्षण के दौरान आतिशबाजी की दुकानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, पानी और रेत की व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने पटाखा विक्रेताओं को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी देते हुए आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के उपाय अपनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी दुकानदारों को आपातकालीन निकास मार्ग हर समय अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही आतिशबाजी स्थलों पर तैनात फायर यूनिट की कार्यप्रणाली और सतर्कता भी जांची तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान फायर यूनिट, पुलिस और दुकान स्वामियों को आतिशबाजी स्थलों के अंदर या आसपास किसी भी प्रकार की आतिशबाजी नहीं करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पटाखों की खरीद-बिक्री के दौरान दुकानदारों और आमजन को बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग ने दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों से निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपीलकी है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!