अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

गड्ढों में दफन ‘गड्ढा मुक्त’ दावे, अल्मोड़ा की सड़कों पर हर पल हादसे का खतरा

 

एस एस कपकोटी ब्यूरो जीकेपी

 

 

 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार भले ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के दावे कर रही हो, लेकिन अल्मोड़ा की सड़कें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रमुख मार्गों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बन चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

बरसात के बाद सड़कों की हालत और अधिक खराब हो गई है। जगह-जगह सड़क की परत उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, जिन्हें हर समय दुर्घटना का डर सताता रहता है। रात के समय और बारिश के दौरान ये गड्ढे दिखाई तक नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग को कई बार सड़क मरम्मत की मांग से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की जमीनी हकीकत अल्मोड़ा की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है, जहां विभागीय लापरवाही के चलते सड़कें बदहाल हो चुकी हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढों को नहीं भरा गया तो किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर गड्ढा मुक्त सड़कों के सरकारी दावे धरातल पर कब उतरेंगे और आम लोगों को सुरक्षित सड़कें कब मिलेंगी

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!