भाजपा राज अब चंद दिनों का मेहमान: धीरेंद्र प्रताप
संपादक अनिल रावत
देहरादून! उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि अब देश में भाजपा का जहाज डूबने लगा है इसके संकेत हाल के लोकसभा चुनाव में मिले हैं! उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मंगलौर और बद्रीनाथ में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देगी! मंगलौर से काजी निजामुद्दीन और बद्रीनाथ से लखपत बुटोला विजय होंगे! उन्होंने कहा जिस तरह से भाजपा के राज्य में किसानों का शोषण हुआ है, नौजवानों पर लाठियां भांजी गई है जिस तरह से बेरोजगारों को कहा गया की 2 करोड़ नौकरियां दी गई और एक नौकरी तक उनको नहीं दी गई जिस तरह से उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड के जरिए उत्तराखंड को थाईलैंड बनाने की कोशिश की गई इन सब बातों का आज जनता में असर पड़ा है और लोकसभा चुनाव में बेशक कांग्रेस हारी हो लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जबरदस्त जीत हासिल करेगी!
उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार खतरे में है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है आज अगर भाजपा के लोग जनता को कोई हसीन सपने दिखा रहे हो यह सपने पूरे होने वाले नहीं है और झूठी प्रसिद्धि और झूठे सवालों को लेकर इस तरह से भाजपा लोगों को आश्वासन दे रही है वह झूठ के अलावा कुछ नहीं है! मंगलौर में फरीदाबाद के एक खनन व्यापारी को टिकट दिए जाने की उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग इन लोगों को स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि उत्तराखंड की जो लड़ाई लड़ी गई वह जल जंगल जमीन और खनन की जो नीति है उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी गई और आज जिस तरह से कुछ लोग यह कोशिश कर रहे हैं कि गलत तरीकों से वह सत्ता में चले जाएं मंगलौर के लोग उनके इन ख्वाबों को पूरा नहीं होने देंगे!
उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को टूरिस्ट नेता बताया जो हर चुनाव के बाद एक नए राज्य में जाता है और कोई ना कोई करी और झूठी आश्वासन देकर और पैसे के दम पर सत्ता हासिल करता है! उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोग मूर्ख नहीं है और वह काजी निजामुद्दीन जैसे बहुत ही जन सरोकारों से जुड़े नेता को समर्थन देंगे! उन्होंने भाजपा द्वारा आंदोलनकारी की उपेक्षा का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्य के आंदोलनकारी ने उत्तराखंड बनाया लेकिन आज उनकी कोई पूछ नहीं है उनको पेंशन देने में भी हीला हवाली की जा रही है! उनके लिए 10% आरक्षण की जो बात कही गई थी आज वह पूरा एक तरह से झूठा आश्वासन हो गया और सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि अब तो जनता में एक ही संदेश चला गया है कि तख्त बदल दो राज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो! उन्होंने कहा कि मोदी ने जो 400 का नारा दिया था लेकिन वह 300 भी पार नहीं कर पाया जबकि कांग्रेस और उसके मित्र दोनों ने 200 से ज्यादा सीट जीतकर संसद में अपना विशेष स्थान बना लिया है और संसद की हाल के सत्र में जिस तरह से विपक्ष ने अपनी एकता दिखाई है उससे साफ दिखाई दे रहा है मोदी का जहाज अब डूबने की ओर है और जिस दिन भी फिर लोकसभा के चुनाव होंगे पहले तो दिल्ली में जो सरकार बनी है वह सरकार केवल वैसाखियों के सहारे चल रही है और वहां बैसाखी किस दिन टूट जाए उसका कुछ पता नहीं है यह सरकार 5 साल चलने वाली नहीं है!














