एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून
संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के परिसर में आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाया
संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा
देहरादून! उतराखंड के एक माह तक चलने वाले लोक पर्व हरेला को मनाने के क्रम में आज संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के परिसर में आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के शुभ अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तरकाशी के ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। पंडित सुरेश ने कहा कि हरेला पर्व हमारे वैदिक संस्कृति और पर्यावरण संरचना को मजबूत करने वाला लोक पर्व है। इस अवसर पर संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट, उत्तरकाशी के ज्येष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट, चंडी प्रसाद बेलवाल, अजय नेगी, गाजियाबाद से पार्षद अनिल राणा, बलराज नेगी, कुंवर सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।














