एक्सक्लूसिव खबरेंलक्सर

महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाएं: अर्जुन गुर्जर

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप

लक्सर। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर रविवार को गुर्जर समाज की ओर से मिहिर भोज चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के जगाधरी क्षेत्र के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह गुर्जर समाज के स्थानीय सम्मानित लोगों के साथ संयुक्त रूप से सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
धार्मिक अनुष्ठान हवन पूजन के बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी गुर्जर समाज के लोग एक जुलूस के रूप में नवनिर्मित गुर्जर भवन पहुंचे। यहां आयोजित बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और युवाओं की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्जुन गुर्जर ने कहा कि समाज को दिखावे के बजाय अपने विचारों और आचरण को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हमारे महापुरुषों ने गुर्जर समाज के हित में अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह समाज के सिपाही हैं और समाज जो जिम्मेदारी उन्हें देगा, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। अंशुल प्रधान ने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाने के बजाय समाज की एकता अखंडता और उत्थान के लिए काम किया जाना चाहिए। इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने पूर्व विधायक। अर्जुन गुर्जर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। और उनके नेतृत्व में सामाजिक हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, कार्यक्रम में विशाल चौधरी, पिंकू चौधरी, संदीप बसेड़ी, विकास खटाना, जितेंद्र पंवार, भूप सिंह एडवोकेट, संदीप सिंह एडवोकेट, वचन सिंह चौधरी, सतबीर चेयरमैन, पवन सिंह गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन, शीशपाल प्रधान समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!