अमित शाह की सभा रही फ्लॉप: धीरेंद्र प्रताप
संवाददाता गढ़वाल की पीड़ा
धर्मशाला! धर्मशाला क्षेत्र में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने आज धर्मशाला में गृहमंत्री अमित शाह की सभा को फ्लॉप बताते हुए कहा कि जहां भीड़ के स्तर पर इस रैली में अपेक्षा के अनुरूप लोग नहीं आए वहीं हिमाचल के भविष्य के प्रति भी गृहमंत्री की कोई प्रतिबद्धता दिखाई नहीं दी!

उन्होंने कहा लोग विश्वास कर रहे थे कि चुनाव के बाद यदि भाजपा की सरकार आती है तो हिमाचल के लिए कुछ करेंगे लेकिन उन्होंने हिमाचलियों के प्रति जिस तरह का ठंडा रूप अपनाया उससे साफ पता चलता है कि केंद्र में अगर भाजपा सरकार आती है तो हिमाचल के लिए इसका कोई लाभ नहीं होने वाला है! उन्होंने कहा कि हिमाचल से आनंद शर्मा जैसे कद्दावर नेता के चुनाव लड़ने से जनता में भारी विश्वास है कि दिल्ली में गठबंधन की सरकार आएगी तो आनंद शर्मा देश के मजबूत नेता के रूप में उभर कर हिमाचल को राष्ट्रीय राजनीतिक मानचित्र पर एक नई ताकत देंगे!














