अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में अल्मोड़ा के विद्यार्थियों का जलवा, चार छात्रों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार होनहार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए अपना स्थान पक्का किया है।

प्रतियोगिता में कक्षा 11 के हर्षित बिष्ट और मनीष लोहनी तथा कक्षा 8 के प्रद्युम्न जोशी ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं कक्षा 12 के योगेश बिष्ट ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सफलता जोड़ दी।

अब ये चारों विद्यार्थी आगामी 26 एवं 27 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक सोच और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अल्मोड़ा जनपद का गौरव बढ़ाएंगे।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, डॉ. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, डॉ. राजेंद्र सिंह रावत, डॉ. ललित मोहन जलाल, सुनीता चौधरी, नंदा बल्लभ पांडे, मदन भंडारी, आशुतोष साह, तरुण जैरा, हेमा पंत, मयंक तिवारी, ललित प्रकाश एवं हरीश भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नवाचार का परिचय देने वाले ये विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी सफलता का परचम लहराएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!