एक्सक्लूसिव खबरेंनैनीताल

रैग पिकर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक मेडिकल कैंप का आयोजन

संवाददाता तनुजा पांडे

नैनीताल! उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश श्री सुबीर कुमार  के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती बीनू गुलयानी की उपस्थिति एवं नेतृत्व में नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज आज नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के अंतर्गत रैग पिकर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक मेडिकल कैंप का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया ।

प्रमुख रूप से नगर आयुक्त श्री विशाल मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री मनोज काण्डपाल, गो क्लीन गो ग्रीन के संस्थापक श्री मनोज नेगी, की मदद से मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया । जिसमें चिकित्सको द्वारा रैग पिकर्स को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर निः शुल्क दवाओ का वितरण किया गया । शिविर का संचालन नगर निगम की टीम एवं पी एल वी मीना जोशी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!