अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

अल्मोड़ा में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं एक बार फिर आबादी के पास जंगल में लगी भयानक आग

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

अल्मोड़ा में लगातार हो रही है आगजनी की घटना आए दिन जंगलों में आग लग रही है।

एक बार फिर मामला अल्मोड़ा नगर से लगे बख क्षेत्र का है जहां बीते रोज शाम के समय पावर हाउस के पास जंगल में भयानक आग लग गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलने पर फायर टीम अल्मोड़ा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट MFE से पंपिंग कर एक होजरील की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर टीम के आने में कुछ देरी हो जाती तो जंगल की आग पास ही स्थित बालिका निकेतन और अन्य आवासीय भवनों तक पहुंच जाती जिससे बड़ी घटना हो सकती थी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!