जंगल चारा लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
संवाददाता जीकेपी
नैनीताल -हल्द्वानी से लगे ग्रामीण क्षेत्र पनियाली में एक बार फिर बाघ ने महिला को अपना निवाला वाला बनाया है, बताया जा रहा है कि महिला जंगल में चारा लेने गई थी।
जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के ग्राम पनियाली में जंगल में मवेशी के लिए चारा लेने गई महिला कमला फर्त्याल के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया और उनको जंगल की ओर घसीट कर ले गया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानी प्रशासन को दी।
सूचना पर हल्द्वानी एसडीएम प्रमोद कुमार और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया महिला के शव को रिकवर कर लिया गया है, पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोई मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कैमरे लगाए जा रहे हैं और उनकी टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है और यह प्रयास किया जा रहा है कि बाघ को आदमखोर घोषित किया जाए, इस संबंध रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां मानव वन्य जीव के कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं लेकिन वन विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।












