एक्सक्लूसिव खबरेंरामनगर

अग्निवीर योजना को देश की सेवा के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा:प्रियंका गांधी

संवाददाता कलीमुद्दीन चौधरी
रामनगर। रामनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना को देश की सेवा के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रामनगर पहुंचीं। प्रियंका गांधी का रामनगर में कार्यकर्ताओं ने फूल देकर स्वागत किया। रामनगर के पीरुमदारा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता से भाजपा को कोई प्रेम नहीं है, केवल दिखावे की बातें हैं। यहां के नौजवानों को अग्निवीर जैसी योजना देना पीएम का प्रेम दिखता है कि वह कितना प्रेम करते हैं।

रामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अग्निवीर योजना को देश की सेवा के लिए तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का मनोबल तोड़ा है तो वहीं बढ़ती बेरोजगारी ने प्रदेश के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि जहां उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। वहीं उन्नाव में एक लड़की को भी सड़क पर जिंदा जला दिया जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री का मुंह नहीं खुलता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!