एक्सक्लूसिव खबरेंलक्सर

स्वामी यतीश्वरानंद और जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

वरिष्ठ संवाददाता नाथीराम कश्यप

लक्सर। भोगपुर गांव में पिछले करीब एक वर्ष से जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से जलभराव वाले रास्तों पर सीसी निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत रुप से शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि भोगपुर गांव के बीच कई रास्तों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और रास्ते नीचे होने के कारण लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बारिश के दिनों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी रास्तों पर पानी भरा रहता था। इसके चलते ग्रामीणों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही थी। ग्रामीण लगातार इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग निर्माण कार्य शुरू कराया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलने के साथ ही आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने कहा कि गांव के कुछ रास्ते काफी नीचे होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए करीब 20 लाख रुपये की लागत से सीसी निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!