पिटकुल के समस्त नियमित कार्मिकों एवं पेंशनरों के मंहगाई भत्ते में 60 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत किये जाने के आदेश निर्गत
प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी का जताया आभार

संपादक अनिल रावत एवं लक्ष्मी रावत
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के वित्त विभाग द्वारा दिनांक 05.11.2026 को जारी आदेश के क्रम में प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा कार्मिकों के हितों एवं दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदत्त किये गये अनुमोदन के उपरान्त पिटकुल में कार्यरत समस्त नियमित कार्मिकों एवं पेंशनरों को 01 जुलाई 2026 से मंहगाई भत्ते की राशि मूल वेतन के 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किये जाने के आदेश निर्गत किये गये हैं, जिसका पिटकुल के समस्त नियमित कार्मिकों को लाभ होगा।
प्रबन्ध निदेशक पिटकुल श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा इस अवसर पर पिटकुल के समस्त कार्मिकों को दीपावली की शुभकामनायें प्रेषित की गयी तथा कार्मिकों को उत्साह एवं लगन से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया है जिससे भविष्य में कारपोरेशन नित-नित नवीन उपलब्धियां अर्जित करे तथा देश की अग्रणी पारेषण कम्पनियों में शामिल हो सके। इसके साथ ही प्रबंध निदेशक द्वारा दीपावली पर्व पर 24×7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश प्रदान किये!
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद प्रेषित किया है जिनके नेतृत्व में पिटकुल ही नही अपितु उत्तराखण्ड प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष पिटकुल श्री आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम को धन्यवाद प्रेषित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में पिटकुल नयी ऊर्जा एवं जोश-खरोश के साथ कार्य कर रहा है साथ ही नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर पिटकुल के कार्मिकों में हर्ष एवं उत्साह की लहर है तथा उनके द्वारा प्रबन्ध निदेशक को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार प्रकट किया गया।














