अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

विज्ञान प्रीमियर लीग में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तर के लिए चयनित

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के छात्र हर्षित पांडे ने प्रथम स्थान, जबकि जूनियर वर्ग में उदय कांडपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), अल्मोड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों विद्यार्थियों का चयन 25 और 26 अक्टूबर को यूकॉस्ट, देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करती हैं।

विद्यार्थियों की इस सफलता में शिक्षिका प्रेरणा गुरुरानी सहित डॉ. गोविंद सिंह रावत, आशुतोष साह, दीपक पांडे, डॉ. राजेंद्र सिंह रावत, तरुण जैड़ा, ललित मोहन जलाल और हरीश भट्ट का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!