अल्मोड़ा में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं अन्य जनपद के युवक
एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में अन्य जिलों के युवक पकड़े जा रहे हैं।
एक बार फिर अल्मोड़ा में बालेसर जनपद निवासी तो युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़े गए मिनी लोगों के पास से पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
बता दें कि नगर के लक्ष्मेश्वर क्षेत्र निवासी गोविन्द सिंह मैं कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि लक्ष्मी सर के पास खडी उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।
उनकी तहरी पर अल्मोड़ा कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा धारा 303(2) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसके बाद एसएससी अल्मोड़ा के बाद निर्देश प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में गठित कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा खोजबीन शुरु की गई।पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन करते हुए दिनांक 19/07/2024 को उल्का मंदिर शैल बैंड से चोरी में संलिप्त 2 युवको हर्षित लोहनी उम्र-19 वर्ष पुत्र अनिल लोहनी निवासी ग्राम दर्शानी पोस्ट गरुड थाना वैजनाथ जिला बागेश्वर, रवि थापा उम्र-18 वर्ष पुत्र शंकर थापा निवासी टीट बाजार गागरी गोल थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर को चोरी की गई मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिये उन्होनें यह बाईक चुराई थी। बता दे कि खुश दिन पूर्व नगर के गंगानाथ मंदिर में हुए चोरी मैं भी पिथौरागढ़ जनपद निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में लिप्त अन्य जनपदों के युवकों के इस कारनामे से पता चलता है कि अल्मोड़ा में बाहरी जनपदों के युवकों को चोरी करना आसान लग रहा है इसलिए आए दिन हो रही चोरियों में दूसरे जनपद के चोर पकड़े जा रहे हैं। लगातर हो रही चोरी की घटना में बाहरी जनपद के यूवकों का पकड़ा जाना पुलिस के लिए भी बड़ा सवालिया निशान है।












