अल्मोड़ा

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी में किया गया वन्य जीव सप्ताह का आयोजन

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

अल्मोड़ा । गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत् विकास संस्थान(जी.बी.पी.एन.आई.एच.ई.एस.डी.) -कोसी कटारमल और ‘स्केल’ (SCALE)  संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी, हवालबाग में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में जी.बी.पी.एन.आई.एच.ई.एस.डी. की ओर से डॉ० सुनीता बिष्ट, डॉ० अनिल शर्मा, आशुतोष कुमार और मनोज मेहता उपस्थित रहे, जबकि स्केल एन० जी० ओ० से दिनेश मेहता उपस्थित रहे और संस्थान की ओर से डॉ० सुनीता बिष्ट ने बच्चों को वन्य जीवों के संरक्षण में मानव की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि किस तरह हम अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके भी जंगली जानवरों और उनके आवासों को सुरक्षित रखने में योगदान दे सकते हैं। डॉ० अनिल शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए वन्य जीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बच्चों के लिए वन्य जीव संरक्षण से संबंधित दो प्रमुख प्रतियोगिताओं चित्रकला प्रतियोगिता

, वन्य जीव संरक्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मकता तथा वन्य जीवों के बारे में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पंत जी ने बच्चों को वन्य जीव संरक्षण का संकल्प दिलाया और इस सफल आयोजन के लिए गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत् विकास संस्थान तथा स्केल संस्था के सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के अध्यापक गोविन्द कुमार ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण हेम सती, पीयूष धौनी, रजत मेहता, रश्मि पंत, गीता नेगी, गीता मुस्यूनी, ममता जोशी, लता नेगी, अंजलि, विमला मेहता और भगवती देवी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस तरह का संयुक्त आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति वैज्ञानिक और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!