एक्सक्लूसिव खबरेंनई दिल्ली

दुष्यंत गौतम को हटाए जाने की मांग को लेकर इंडिया गेट पर उत्तराखंडियों ने किया प्रदर्शन, अनेक गिरफ्तार

संपादक अनिल रावत

नई दिल्ली।जपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में आज दिल्ली देहरादून नोएडा और गाजियाबाद के उत्तराखंडायों ने इंडिया गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई टक्कर में अनेक आंदोलनकारी गिरफ्तार कर जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

गिरफ्तार होने वाले प्रमुख नेताओं में उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव हरिपाल रावत, उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, बृजमोहन उप्रेती, अध्यक्ष उत्तराखंड लोकमंच जगदीश ममगाई, पूर्व अध्यक्ष दिल्ली नगर निगम रणवीर पुंडीर, मोहित डिमरी, वरिष्ठ नेता उत्तराखंड क्रांति दल किशोर कुमार, सोमपाल सिंह नेगी, इंद्रेश मैखुरी, अध्यक्ष उत्तराखंड भाकपा मालेे समेत अनेक नेता शामिल थे।
आंदोलनकारियों की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया जिसमें दुष्यंत गौतम को अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य दोषियों में शामिल बताते हुए दावा किया गया कि दुष्यंत गौतम ही वह वीआईपी थे जिन्हें अंकिता भंडारी द्वारा उपकृत किया जाने के स्थानीय भाजपा होटल मालिक नेताओं ने कुप्रयास किया था। जिसके ना मानने पर उन होटल मालिकों ने उन्हें गंग नहर में धक्का मार कर बहा दिया था। जिसमे उनकी मृत्यु हो गई थी।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप, मोहित डिमरी, इंद्रेश मैखुरी और हरिपाल रावत ने कहा कि उत्तराखंडी तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने राष्ट्रपति से दुष्यंत गौतम को बर्खास्त किए जाने की मांग की । उन्होंने कहा जिस व्यक्ति को जेल में होना चाहिए था उन्हें राज निवास से नवाजा जा रहा है।

दिल्ली देहरादून नोएडा गाजियाबाद के बहुत सारे आंदोलनकारियों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। करीब 2 घंटे तक इंडिया गेट पर आंदोलनकारी नारों से गूंजता रहा। पुलिस आंदोलनकारी का अलग-अलग स्थान में ले गई । कुछ को द्वारका थाना ले जाया गया । बाद में सब को रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!