अल्मोड़ा में फिर दबोचा गए दो तस्कर कब्जे से चार लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा -प्रदेश में नशा तस्कर लगातार सक्रिय बने हुए हैं बीते दिनों अल्मोड़ा में लाखों का गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, एक बार फिर 4 लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद कर दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कठपतिया तिराहा पर चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल संख्या- UK04-AG-5474 में सवार 2 युवकों अनिल रावत उम्र 30 वर्ष पुत्र सोवन सिंह रावत निवासी ग्राम टेड़ा थाना रामनगर जिला नैनीताल – गौरव रावत उम्र 28 वर्ष पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रिवाली रणथमवल थाना सल्ट अल्मोड़ा के कब्जे से 17.480 kg अवैध गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजे की कीमत कीमत- 4,37,000/- रुपये हैं, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0FIR NO- 11/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मोटर साइकिल को सीज किया गया।














