एक्सक्लूसिव खबरेंचमोली
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ असीम देव द्वारा हेमकुंड साहिब यात्रा की पूर्व तैयारी के संबंध में घोड़ा पढाव गोविंद घाट एवं पुलना का निरीक्षण किया

ब्यूरो चीफ सतीश और प्रसाद सती
चमोली।आज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ असीम देव द्वारा हेमकुंड साहिब यात्रा की पूर्व तैयारी के संबंध में घोड़ा पढाव गोविंद घाट एवं पुलना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ असीम देव द्वारा घोड़ा खच्चर मालिको से मुलाकात की गई घोड़ा खच्चर मालिकों को अपने पशुओं को उचित आहार देने एवं बीमा करवाने का आग्रह किया गया।

बैठक निरीक्षण के दौरान इको डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष से मुलाकात कर यात्रा के संबंध में चर्चा की गई उक्त ब्राह्मण में डॉक्टर असीम देव के साथ क्षेत्र प्रसार अधिकारी श्री सुधीर चमोली, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश शर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी श्री शिवानंद जोशी, वैक्सीनेटर श्री खिलाफ सिंह उपस्थित रहे।














