डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल झाझरा देहरादून में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संपादक अनिल रावत एवं अनिल रावत
देहरादून। मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल झाझरा, देहरादून में विश्व गुणवत्ता माह के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत हैंड हाइजीन डांस, स्किट (लघु नाटिका), कोड रेड पर आधारित विशेष प्रस्तुति तथा संक्रमण नियंत्रण क्विज का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सुरक्षा, हाथों की स्वच्छता, संक्रमण की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के महत्व को रचनात्मक एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. दीपिका भयाना, असिस्टेंट डायरेक्टर एवं प्रभारी, क्वालिटी विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, टीम भावना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया। हैंड हाइजीन डांस और स्किट के माध्यम से स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया गया, वहीं कोड रेड पर आधारित प्रस्तुति ने अस्पताल में अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया के प्रति जागरूकता को रेखांकित किया। संक्रमण नियंत्रण क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान का परीक्षण करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी को भी सुदृढ़ किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी माननीय निदेशक डॉ0 (ब्रिग.) वी0पी0 सिंह व गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मेहता, अस्पताल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल मोंगिया, उप-प्राचार्या डॉ रूप हँसपाल, सहायक परियोजना निर्देशक डॉ. लोकेश त्यागी, प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर एवं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीमती प्रियंका चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बताया।
इस आयोजन के माध्यम से अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों में मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण की रोकथाम, हाथों की स्वच्छता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सजगता के प्रति जागरूकता को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की सतर्कता, स्वच्छता संबंधी आदतों, अनुशासन एवं सामूहिक जिम्मेदारी पर भी निर्भर करती है।
डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने कहा कि डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने तथा संक्रमण नियंत्रण एवं मरीजों की सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।














