एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

एसएसपी परमेंद्र डोभाल के नेतृत्व में संतर शाह चौकी को मिला नया प्रभारी, उमेश कुमार लोधी ने संभाली कमान

जिला प्रभारी गुलफान अहमद

हरिद्वार! लंबे समय से बिना प्रभारी के खाली पड़ी संतर शाह चौकी को आखिरकार एक सशक्त नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोभाल के दिशा-निर्देशन और नेतृत्व में इमलीखेड़ा चौकी से स्थानांतरित होकर आए सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार लोधी को संतर शाह चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उमेश कुमार लोधी एक तेजतर्रार, अनुशासित और साफ छवि के अधिकारी माने जाते हैं। उनकी अब तक की तैनातियों में उन्होंने हमेशा क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। अपराध पर उनकी पैनी नजर और समय-समय पर की जाने वाली पेट्रोलिंग उनकी कार्यशैली की खासियत है।सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार लोधी जहां भी तैनात रहे हैं, वहां उन्होंने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं दूसरी ओर, आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देना भी उनकी पहचान रही है।

संतर शाह क्षेत्र में नए चौकी प्रभारी की नियुक्ति से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र में शांति व्यवस्था और बेहतर होगी तथा गलत गतिविधियों पर रोक लगेगी।

एसएसपी परमेंद्र डोभाल द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे संतर शाह क्षेत्र को एक अनुभवी और सक्रिय अधिकारी का नेतृत्व प्राप्त हुआ!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!