Blog

जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान ड्रामा के परिणाम घोषित

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

अल्मोड़ा – रा0बा0इ0का0 अल्मोड़ा में विज्ञान महोत्सव के अन्तर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान ड्रामा के परिणाम घोषित किये गये है। सीनियर वर्ग में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के अन्तर्गत सतत कृषि में कु0 काव्या बिष्ट 8 वि0इ0का0 रानीधारा, कार्तिक नेगी 7 बा0वि0वि0म0 भट्कोट, मनन मुंगली 7 रा0इ0का मनान द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में प्रियांशु जोशी 7 रा0इ0का0 तकुल्टी, मंयक रौतेला 7 रा0इ0का0 बिरौड़ा, कु0 करुणा आर्या 8 रा0उ0मा0वि0 पनघट द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। हरित उर्जा में आयुष कोहली 8 रा0इ0का0 नौगांवरीठागाड़, देशान्त बेलवाल 7 रा0उ0मा0वि0 तलाड़, नवनीत जोशी 6 रा0इ0का0 सुनोली द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थाना प्राप्त किया गया। उभरती प्रौद्योगिकियॉ में रोशन सिंह रावत 8 रा0इ0का0 चौनलिया, कु0 प्रतिष्ठा खुल्बे 6 सिटी मॉण्टेसरी रानीखेत, देवेन्द्र सतवाल 7 रा0इ0का0 सत्यों द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग द्वारा कु0 कंचन पाण्डे 7 गा0इ0का0 पनुवानौला, कु0 कल्पना अधिकारी 8 इ0का0 नौगांव, कृष्णा भट्ट 8 रा0इ0का0 मनान द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। स्वास्थ्य और स्वच्छता में कु0 कविता 8 रा0इ0का0 भौनखाल, करन 7 रा0उ0मा0वि0 मनीआगर, दीपक सिंह भाकुनी 8 रा0इ0का0 सुनोली द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। जल संरक्षण और प्रबंधन में कु0 दक्षिता 7 डी0एन0पी0 भतरौैजखान, प्रियांशु पाठक 8 रा0इ0का0 शीतलाखेत, लोकपाल सिंह 8 रा0आ0उ0प्रा0वि0 बल्मरा द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

 इसी प्रकार  जूनियर वर्ग में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के अन्तर्गत सतत कृषि में कु0 प्रियांशी पन्त 12 रा0बा0इ0का0 सारकोट, चीनू सिंह बिष्ट 11 रा0इ0का0 कुलसीबी, कु0 महिमा बिष्ट 12 रा0इ0का0 गरुड़ाबॉज द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में हर्षित बिष्ट 10 वि0इ0का0 रानीधारा, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट 11 रा0इ0का0 बग्वालीपोखर, कार्तिकेय पपनोई 11 बा0वि0वि0म0 भट्कोट द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। हरित उर्जा में नीरज मेहरा 12 ने0इ0का0 रानीखेत, कु0 योगिता काण्डपाल 12 रा0इ0का0 दूनागिरी, यशदीप बिष्ट 11 रा0इ0का0 जीनापानी द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थाना प्राप्त किया गया। उभरती प्रौद्योगिकियॉ में मयंक बिष्ट 11 वि0इ0का0 रानीधारा, कु0 मेघा मठपाल 12 रा0इ0का0 खीड़ा, विशाल जलाल 10 रा0इ0का0 मनान द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग में कु0 योगिता 11 रा0इ0का0 मनसारीनालाचौड़ा, मो0 अर्श 11 रा0इ0का0 बग्वालीपोखर, कु0 दिशा रजवार 10 वि0मा0स्क0 देघाट द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। स्वास्थ्य और स्वच्छता में योगेश सिंह चौहान 11 रा0इ0का0 अल्मोड़ा, प्रियांशु तिवारी 10 रा0इ0का0 सत्यों, कु0 दीक्षा पाठक 12 एडम्स गर्ल्स इ0का0 अल्मोडा द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। जल संरक्षण और प्रबंधन में कु0 दीपाली आर्या 12 इ0का0 खिरखेत, भास्कर जोशी 9 रा0इ0का0 अल्मोड़ा, हर्षित मेहरा 9 ने0इ0का0 रानीखेत द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

इसी प्रकार विज्ञान ड्रामा में रा0इ0का0 स्यालीधार की टीम द्वारा प्रथम, रा0बा0इ0का0 द्वाराहाट द्वारा द्वितीय एवं रा0इ0का0 तकुल्टी की टीम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक अशोक रावत, डॉ0 दीप जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत, प्रतिमा वर्मा, नारायण सिंह रावत, पंकज जोशी, अनुज उपाध्याय, महिमा पाण्डेय, निधि बिष्ट, डॉ0 प्रभाकर जोशी, चारु चन्द्र पाण्डेय, कमल जोशी, डॉ0 कपिल नयाल, सावन टम्टा, अनुराधा साह जनोटी, नरेन्द्रपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सौरभ पंत, प्रमोद पंत, डॉ0 सरिता पाण्डे, जितेन्द्र पुनेठा रहे। इसी प्रकार विज्ञान ड्रामा के निर्णायक मनमोहन चौधरी, जयश्री पोखरिया, पी0सी0 तिवारी रहे। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर द्वारा बताया गया कि विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी तथा विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान प्राप्त टीम द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिनांक 19-21 नवम्बर, 2025 तक खालसा नेशल इण्टर कॉलेज हल्द्वानी में जनपद का प्रतिनिधित्व किया जायेगा। इस प्रकार कुल 36 बाल वैज्ञानिकों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेगा। चयनित छात्र/छात्राओं को महापौर नगर निगम अजय वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चन्दन सिंह बिष्ट, वित्त एवं लेखाधिकारी जगत सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य यू0सी0 पाण्डे आदि द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनायें प्रेषित की है।

समस्त छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड, मैडल देकर सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!