अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था द्वारा सावन मेले की तैयारीयों के लिए सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी

एस एस कपकोटी ब्यूरो अल्मोड़ा

4 अगस्त यानी कल रविवार को महिला कल्याण संस्था द्वारा सावन मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी को लेकर संस्था द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल एंव संचालन सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुये सभी सदस्यों को उनके दायित्व सौंपें गये। इस मेले में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दुल्हन सजो प्रतियोगिता एवं सेली सजाओ प्रतियोगिता होगी। कुमाऊंनी व्यंजन, पहाड़ी चाय, एवं स्नेक्स इस मिले के विशेष आकर्षण रहेंगें।
बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, चंद्राअग्रवाल, संरक्षक आशा पंत , मीडिया प्रभारी मंजू जोशी प्रचार प्रसार मंत्री ममता चौहान ,अंजू अग्रवाल अनुराधा अग्रवाल, अनीता रावत , गीता शाह, रमा जोशी, सरला बिष्ट, रेखा चौहान ,अदिति पांडे उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!