अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें

दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में की गई शोभायात्रा की रिहर्सल

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को शिक्षा संकाय (बीएड फैकल्टी) से अकादमिक शोभायात्रा (एकेडमिक प्रोसेशन) की रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान समारोह से जुड़े सभी कार्यक्रमों का क्रमवार परीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने रिहर्सल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा संकाय में विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सदस्यों की बैठक लेकर आयोजन को सुचारु एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। रिहर्सल के दौरान शोभायात्रा से लेकर समारोह के विभिन्न चरणों का बारीकी से परीक्षण किया गया ताकि आयोजन के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी.के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. ए.के. नवीन, कला संकायाध्यक्ष प्रो. हरीश जोशी, दृश्यकला संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. एच.आर. कौशल, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, कुलानुशासक डॉ. दीपक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, समितियों के संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि दीक्षांत समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!