अल्मोड़ाएक्सक्लूसिव खबरें
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, ग्रामीणों का दशकों पुराना सपना हुआ पूरा

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा -सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कंडारकुआं मंडल अंतर्गत सुनियाकोट-मटीला मोटर मार्ग से ओलिया गांव तक प्रस्तावित 3 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। ₹77 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग के निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों और महिलाओं ने खुशी जताई।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ओलिया गांव तक सड़क पहुंचाना क्षेत्रवासियों का कई दशकों पुराना सपना था, जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ विकास को भी नई गति मिलेगी।













