अल्मोड़ा
पुलिस टीम ने चौखुटिया क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालिका को धारी, पदमपुरी सकुशल किया बरामद
ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा
अल्मोड़ा- चौखुटिया क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी गई थी।
जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कोतवाली चौखुटिया के नेतृत्व में अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह खाती व पुलिस टीम द्वारा आवश्यक सुरागरसी-पतारसी करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को आज दिनांक 27/10/2025 को धारी, पदमपुरी जनपद नैनीताल क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। नाबालिग बालिका एवं परिजनों की आवश्यक काउंसिलिंग कर, बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। माता-पिता ने पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।












