अल्मोड़ा

थानाध्यक्ष ने स्कूल में लगाई जागरूकता पाठशाला

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 

 

 

 

 

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत द्वारा राजकीय इण्टर कालेज भेटाबडौली ब्लाक धौलादेवी अल्मोड़ा में उपस्थित छात्र- छात्राओं व अध्यापकों को साइबर अपराध तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। छात्रों को नशे से दूर रहने व कोई गांव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है, तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।

इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!