रामनगर में प्रतिबंधित मांस प्रकरण में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जीकेपी संवाददाता
रामनगर – बीती 23 अक्टूबर को प्रतिबंधित मांस पकड़े जाने के मामले में वाहन चालक के साथ की गई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नूरजहां निवासी गूलरघटटी की तहरीर पर ग्राम छोई निवासी करन बिष्ट एवं करन को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है आपको बता दें कि मामले में उक्त महिला द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया गया था कि 23 अक्टूबर को उसके पति नासिर बरेली से पिकअप वाहन भैंस का मांस रामनगर ला रहे थे तभी छोई के समीप कुछ लोगों द्वारा उसके पति के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 190 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई थी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।












