अल्मोड़ा

शराब पीकर बाइक दौड़ा रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

 यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह शराब के नशे में बाईक दौड़ा रहा था।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष चौखुटिया  जसविंदर सिंह के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस के उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी द्वारा पुलिस टीम के साथ  चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या- DL7SBW1912 बाईक का चालक नवीन भाकुनी निवासी चौखुटिया शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया। जिस पर वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर बाईक को सीज किया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!