पिथौरागढ़

स्टेट बैंक से 22 लाख रुपए चोरी करने वाला नेपाली युवक गिरफ्तार

 

ब्यूरो गढ़वाल की पीड़ा

भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने झूलापुल पर एक नेपाली युवक को 22 लाख 45 हजार रुपए के साथ पकड़ लिया। इस रकम को नेपाली युवक ने एक टीम के बक्से में रखा था।

एसएसबी द्वारा इसकी सूचना पुलिस और कस्टम के अधिकारियों को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे कस्टम, पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से नाम, पता और रुपयों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान युवक टालमटोल करता रहा। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के बार-बार पूछे जाने पर वह गुमराह करता रहा।

जिसके बाद मामला पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया। पुलिसवाला युवक को धारचूला थाने ले जाया गया जहां थाने में पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि उसने मोहनी स्टेट बैंक से 22 लाख रुपये क चोरी की है युवक ने बताया कि उसने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर रुपये चुराए थे। और उसने एक दुकान से मोबाइल भी चोरी किया था। वह नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन एसएसबी की सक्रियता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नवीन धामी, निवासी दल्सेलेखान मार्मा जिला दार्चुला नेपाल बता

या।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!